11 मार्च 2017 - 19:01
 सऊदी अरब, आले सऊद मज़दूरों के हाथों दो शिया युवकों की हत्या + तस्वीरें

सऊदी अरब के सिक्योरिटी बलों ने देश के पूर्वी क्षेत्र अलक़तीफ़ और अलअवामिया में गोली मारकर दो शिया जवानों को शहीद कर दिया है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: सऊदी अरब के सिक्योरिटी बलों ने देश के पूर्वी क्षेत्र अलक़तीफ़ और अलअवामिया में गोली मारकर दो शिया जवानों को शहीद कर दिया है।
निजी सूत्रों के अनुसार, सऊदी सैनिकों ने अलक़तीफ़ में मुस्तफा अलमेदाद नामक जवान को उस समय गोली मार कर उसे मौके पर ही शहीद कर दिया जब वह अपनी कार में सवार था।
मुस्तफा अलमेदाद शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में भाग लेने के कारण सुरक्षा बलों की नज़रों में था।
उसका भाई शहीद अब्दुल्लाह अलमेदाद 2014 के अंत में सऊदी मजदूरों के हाथों शहीद किया गया था।
दूसरी ओर अलअवामिया के अलमसूरह क्षेत्र में भी आले सऊद के सुरक्षा बलों ने हमला कर 9 वर्षीय किशोर वलीद तलाल अलअरीज़ को शहीद कर दिया।
इस हमले में कई और लोग भी घायल हुए हैं।
रिपोर्टों के अनुसार सुरक्षा बलों के हमले में कुछ घरों में आग भी लग गई हैं।